logo-image

मुंबई में रुक-रुक कर हो रही बारिश बनी आफत, अम्बरनाथ-बदलापुर ब्लॉक पर आज की सभी ट्रेन रद्द

रेलवे ट्रेक पर भी पानी भर गया है। जिसको देखते हुए अम्बरनाथ-बदलापुर ब्लॉक पर रविवार को चलने वाली सभी ट्रेन की आवाजाही रोक दी गई है।

Updated on: 25 Jun 2017, 02:17 PM

नई दिल्ली:

मुंबई में बारिश का मौसम लोगों के लिए राहत कम और आफ़त ज़्यादा बन कर आती है। मुंबई के उत्तरी इलाके में शनिवार रात से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है और अब तक 30 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। बारिश से मुंबई के हिन्दमाता और मलाड में पानी भर गया है।

रेलवे ट्रेक पर भी पानी भर गया है। जिसको देखते हुए अम्बरनाथ-बदलापुर ब्लॉक पर रविवार को चलने वाली सभी ट्रेन की आवाजाही रोक दी गई है।

बारिश से नवी मुंबई, जोगेश्वरी, विले पारले और मालवाणी जैसे इलाकों में पानी भर गया है।

एक तरफ़ शनिवार रात को हुई भारी बारिश ने सड़क पर जगह-जगह जलजमाव से मुंबईकर की परेशानी बढ़ा दी है तो वहीं रविवार को समुद्र में आये हाई टाइड ने वीकेंड पर लोगों को मस्ती करने का एक और मौक़ा भी दे दिया है।

मौसम विभाग ने पहले ही दोपहर 1 बजे तक समुद्र में उंची लहरें उठने की संभावना जताई थी। जिसको देखते हुए वीकेंड पर कई लोग समुद्र किनारे इकट्ठा हो गए थे।

जानकारी मिली है कि दोपहर में आया टाइड तकरीबन 5 मीटर ऊंचा था। लहरें ऊंची होने की वजह से समुद्र का पानी सड़कों पर आ गया था। लोगों ने इस पल का ज़बरदस्त लुत्फ उठाया।