logo-image

दिल का दौरा पड़ने से महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का निधन

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि कृषि मंत्री का गुरुवार रात मुंबई अस्पताल में ही दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 साल के थे ।

Updated on: 31 May 2018, 01:02 PM

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

पांडुरंग (67) को बुधवार को के जे सौमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने गुरुवार सुबह 4.35 बजे अंतिम सांस ली। 

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष राज्य व केंद्रीय मंत्रियों ने पांडुरंग के निधन पर शोक जताया है। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य वरिष्ठ नेता पांडुरंग के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल जाएंगे।

पांडुरंग का पार्थिव शरीर गुरुवार को अंत्येष्टि के लिए उनके पैतृक गांव विदर्भ के बुलधाना जिले के खामगांव ले जाया जा सकता है। 

फुंडकर प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता माने जाते थे। जुलाई 2016 में राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया था।

और पढ़ें- मुंबई: गोरेगांव की इमारत में लगी आग, 3 लोगों की मौत