logo-image

मध्यप्रदेश में BJP अध्यक्ष बने राकेश सिंह, नंद कुमार की हुई विदाई

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्यप्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा कर दी है। जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

Updated on: 18 Apr 2018, 02:06 PM

भोपाल:

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्यप्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा कर दी है। जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

लंबे समय से बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की बात चल रही थी, इस दौरान मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम फाइनल होने की कगार पर था। लेकिन आखिर में राकेश सिंह के नाम पर सभी की सहमति बनी।

बता दें कि मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टी के नेतृत्व के बदलाव की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी।

और पढ़ें: मेक इन इंडिया के मुरीद हुए स्वीडिश पीएम लवेन, भारत के साथ बढ़ाएंगे रक्षा साझेदारी

हाल ही में हुए उपचुनावों में पार्टी को मिली हार के बाद से ही अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के बदलने की चर्चा हो रही थी।

पिछले दिनों हुई संघ और भाजपा की समन्वय बैठक के बाद से ही इस बात की चर्चा ने और जोर पकड़ लिया था। पिछले हफ्ते सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी।

इन मुलाकातों के बाद से ही इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा था।

और पढ़ें: कैंब्रिज एनालिटिका विवाद से चिंतित SC ने कहा, चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकता है आधार डेटा लीक