मध्य प्रदेश में अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने वाला प्राचार्य को भेजा जेल
पुलिस के अनुसार, गोविंद महाविद्यालय के प्राचार्य गौतम ने पिछले दिनों देवी सरस्वती के बारे में अभद्र धार्मिक टिप्पणी की थी
दतिया:
मध्यप्रदेश के दतिया जिले में अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने वाले गोविंद महाविद्यालय के प्राचार्य एस.एस. गौतम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, गोविंद महाविद्यालय के प्राचार्य गौतम ने पिछले दिनों देवी सरस्वती के बारे में अभद्र धार्मिक टिप्पणी की थी. प्राचार्य द्वारा कही गई बातों को एक अन्य प्रोफेसर मनोज व्यास ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया.
सोशल मीडिया पर प्राचार्य द्वारा की गई टिप्पणी वायरल होने पर विवाद की स्थिति बन गई, इसके बाद पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया और प्राचार्य को गिरफ्तार कर शुक्रवार को सेंवढ़ा न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे 14 दिन की पुलिस रिमांड पर ग्वालियर केंद्रीय जेल भेज दिया गया, पुलिस ने व्यास के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए