logo-image

मध्य प्रदेश: BLP विधायक पन्नालाल शाक्य का विवादित बयान, कहा- महिलाएं रहें बांझ

भारतीय जनता पार्टी के विधायक पन्नालाल शाक्य ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि महिलाएं बांझ ही रहें, लेकिन ऐसे बच्चे को जन्म न दें, जो संस्कारी न हो।

Updated on: 14 Jun 2018, 12:11 PM

मध्य प्रदेश:

भारतीय जनता पार्टी के विधायक पन्नालाल शाक्य ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि महिलाएं बांझ ही रहें, लेकिन ऐसे बच्चे को जन्म न दें, जो संस्कारी न हो।

पन्नालाल शाक्य ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस गरीबी हटाओ नारे के साथ आई, लेकिन उसने गरीब को ही हटा दिया। इस पार्टी के शासनकाल में गलत नीतियां बनाने वाले नेता पैदा हुए। महिलाएं बांझ रहें, लेकिन ऐसे बच्चे पैदा न करें, जो समाज में विकृति पैदा करते हों।'

एमपी की गुना विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की विदेश में शादी करने के फैसले पर भी सवाल उठाया था।

शाक्य ने कहा था कि विराट ने भारत में पैसा कमाया, लेकिन शादी के लिए उन्हें भारत में कहीं जगह नहीं मिली। उन्होंने वहां अरबों रुपये खर्च किए।

ये भी पढ़ें: पीएम ने एकीकृत कमांड और नियंत्रण केन्द्र का किया लोकार्पण