logo-image

मध्यप्रदेश के सागर जिले का यह हाथी पान खाने का है शौकीन

आपने पान खाने के एक से एक शौकीन लोगों को देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी पान खाने वाले हाथी के बारे में सोचा है। जी हां मध्य प्रदेश में एक ऐसा हाथी है जो पान खाने का शौकीन है।

Updated on: 28 May 2017, 09:46 PM

नई दिल्ली:

आपने पान खाने के एक से एक शौकीन लोगों को देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी पान खाने वाले हाथी के बारे में सोचा है। जी हां मध्य प्रदेश में एक ऐसा हाथी है जो पान खाने का शौकीन है।

किसी इंसान की तरह यह हाथी भी रोज एक तय वक्त पर पान की दुकान पर जाता है और अपना पसंदीदा पान खाकर वापस आ जाता है। यह हाथी मध्य प्रदेश के सागर जिले में रहता है।

महावत दिन में उसे लेकर पान की दुकान पर आता है। पानवाला उसे पान खिला देता है। हाथी इसके बाद पान की दूसरी दुकानों पर जाता है। पान खिलाने वाले सभी पनवारी उसे प्रणाम करते हैं और हाथी उनको आशिर्वाद लेते हैं।