मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में 'आप' सांसद संजय सिंह की कार पर हमला
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आम आदमी पार्टी (आप) सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गए।
नई दिल्ली:
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आम आदमी पार्टी (आप) सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गए। सिंह ने आरोप लगाया कि उन पर हमला करने वाले वे ही लोग हैं, जिन्होंने हाल ही में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) में संशोधन के खिलाफ लोगों को हिंसक प्रदर्शन के लिए उकसाते रहे हैं।
उन्हें काले झंडे दिखाए गए। कुछ लोग 'संजय सिंह, वापस जाओ' के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार की खिड़कियां भी खोलने की कोशिश की। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके वाहन के लिए रास्ता बनाया। वायरल हुए हमले के वीडियो में लोगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे किसी सांसद को छिंदवाड़ा में प्रवेश नहीं करने देंगे।
सिंह ने कहा, 'मेरी गाड़ी पर हमला कर दिया और किसी ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर मुझे बाहर खींचने की कोशिश की।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें