LIVE: महाकाल के दर्शन के बाद बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उज्जैन में महाकाल के दर्शन से अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की. वह सोमवार सुबह विशेष विमान से इंदौर पहुंचे और यहां से हेलिकॉप्टर से उज्जैन गए. राहुल ने भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना करने के बाद उज्जैन के दशहरा मैदान में एक आमसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को कई मुद्दों पर घेरा वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला. सीबीआई विवाद पर पर राहुल मोदी सरकार पर जमकर बरसे.
इंदौर:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उज्जैन में महाकाल के दर्शन से अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की. वह सोमवार सुबह विशेष विमान से इंदौर पहुंचे और यहां से हेलिकॉप्टर से उज्जैन गए. राहुल ने भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना करने के बाद उज्जैन के दशहरा मैदान में एक आमसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को कई मुद्दों पर घेरा वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला.
आइए जानें और क्या कहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ...
कांग्रेस कार्यकर्ता 15 साल से भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हैं। मध्य प्रदेश में सरकार कांग्रेस कार्यकर्ता की भी होगी, चाहे वो मुख्यमंत्री हों, मंत्री हों, MLA हों इनके दरवाजे पार्टी के कार्यकताओं के लिये खुले मिलेंगे.
सीबीआई डायरेक्टर राफेल हवाई जहाज पर जांच शुरु करने जा रहे थे। इसलिये नरेंद्र मोदी जी ने कांपते हुए आधी रात को सीबीआई डायरेक्टर को हटा दिया
मंडियों में किसान जाता है तो उसका माल तौला नहीं जाता, सही दाम नहीं मिलता यदि मिलता है तो महीनों बाद मिलता है, बोनस नहीं मिलता। बीमा का पैसा नहीं मिलता :
हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति से कहा कि अगर राफेल हवाई जहाज का सौदा करना है तो कांट्रैक्ट एचएएल को नहीं अनिल अंबानी को मिलेगा
आंकड़े साफ़ बताते हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार के कुशासन में कुपोषण जैसी गंभीर समस्या की मार सबसे ज्यादा आदिवासियों पर पड़ी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए