इन 6 घरेलु नुस्खों से दूर करें आंखों के नीचे का कालापन
आंखों के आसपास काले घेरे होना आजकल एक आम समस्या बनता जा रहा है।
नई दिल्ली:
आंखों के आसपास काले घेरे होना आजकल एक आम समस्या बनता जा रहा है। कई महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए आलू और खीरे के टुकड़े अपनी आंखों पर रखती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि घरेलु नुस्खों से भी काले घेरे को प्रभावी तरीके से कम कर सकते है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में इंफेक्शन न बना दे बीमार, विटामिन-सी का करे इस्तेमाल
आंखों के आसपास के काले घेरे व कालेपन को दूर करने के लिए गुलाब जल में भीगे रूई के फाहे आंखें बंद करके पलकों पर रखें। सोने जाने से पहले बादाम तेल में आर्गेनिक शहद मिलाकर इसे आंखों के नीचे लगाए।
ग्रीन टी बैग एंटीऑक्सीडेंट और टैनिंस से भरपूर होता है, जो त्वचा के रंग को हल्का करने और सूजन कम करने में सहायक होता है। कैमोमाइल टी बैग भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा का रंग हल्का करने और त्वचा को साफ करने जैसे गुणों से समृद्ध होता है।
सेब टैनिक एसिड से भरपूर होता है, जो प्राकृतिक रूप से त्वचा का रंग हल्का करता है, इसलिए आप इसके कंप्रेस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सेब विटामिन बी, विटामिन सी और पोटाशियम युक्त भी होता है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देने के लिए जाना जाता है।
ठंडा दूध भी आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर कर सकता है, क्योंकि दूध लैक्टिक एसिड, अमीनो एसिड, एंजाइम, प्रोटीन और कई एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ठंडी पट्टी भी इससे तुरंत राहत प्रदान करती है, क्योंकि यह रक्त वाहिकाओं को नियंत्रित कर त्वचा में कसाव लाती है, जिससे आंखों के नीचे का कालापन हल्का पड़ जाता है।
कुचली हुई पुदीना की पत्तियां भी आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर करने का एक बेहतरीन उपाय मानी जाती है। ये जीवाणुरोधी, एंटिसेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती हैं। हरसिंगार और जैतून का तेल भी लगाया जा सकता है, हरसिंगार भी सूजन को कम करता है।
एवोकैडो (रुचिरा) त्वचा के लिए बेहतरीन फल होता है। यह फैटी एसिड, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन बी से भरपूर होता है, जो आंखों के नीचे के कालेपन को कम करने में तुरंत प्रभावी है और त्वचा में भी कसाव लाता है और जवां लुक देता है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें