... जब सोनम कपूर ने 'स्वैग' के साथ पहनी साड़ियां, सेट किया नया ट्रेंड
इन दिनों सोनम कपूर की चारों तरफ चर्चा हो रही है। पहले शादी और अब मूवी 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन के वक्त पहनी गई फैशनेबल ड्रेसेस को लेकर सोनम सुर्खियों में हैं।
मुंबई:
इन दिनों सोनम कपूर की चारों तरफ चर्चा हो रही है। पहले शादी और अब मूवी 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन के वक्त पहनी गई फैशनेबल ड्रेसेस को लेकर सोनम सुर्खियों में हैं। उन्होंने साड़ियों के साथ एक्सपेरिमेंट कर एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है।
ये भी पढ़ें: हाथ में मंगलसूत्र पहनने पर सोनम कपूर हुईं ट्रोल, यूजर्स ने भारतीय सभ्यता का बताया अपमान
हाल ही में 'संजू' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सोनम ने पर्पल कलर की एक डिजाइनर साड़ी पहनकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। उन्होंने साड़ी के साथ केप पहना था, जिसमें वह बहुत गॉर्जियस लग रही थीं। उनका यह एक्सपेरिमेंट फैंस को खूब पसंद आया।
आपने डेनिम की जींस, स्कर्ट, जैकेट और शॉर्ट्स देखे होंगे, लेकिन सोनम ने डेनिम की साड़ी पहनकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन के वक्त डिजाइनर दीक्षा खन्नी की साड़ी पहनी। खास बात यह थी कि ब्लाउज की बजाए उन्होंने सफेद शर्ट के साथ साड़ी को कैरी किया।
इसके पहले सोनम ने सिल्क की साड़ी पहनी थी, जो ऊपर से देखने में सूट की तरह लग रहा था। उन्होंने ब्लाउज की जगह लंबा टॉप पहना था।
सोनम अलग स्टाइल में रहना पसंद करती हैं। उन्हें कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है। कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी। इस इंडियन लुक में बेहद स्टनिंग लग रही थीं।
32 साल की सोनम, कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी साड़ी पहन चुकी हैं। व्हाइट कलर की नेट की साड़ी को उन्होंने ब्लाउज और लॉन्ग जैकेट के साथ कैरी किया था। उनका यह लुक काफी डिफरेंट था।
सोनम डबल पल्लू वाली साड़ी भी कई बार पहन चुकी हैं। साइड पल्लू की बजाए वह गले में दुपट्टे की तरह साड़ी कैरी करती हैं। वह खादी की साड़ी को रफल स्लीव्स ब्लाउज और जूतों के साथ पहन चुकी हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में