Navratri 2017: देखना हो नवरात्रि के विभिन्न रंग तो करें पश्चिम बंगाल से दिल्ली तक का सफर
नवरात्रि के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में डांडिया से लेकर गरबा औऱ रामलीला तक के आयोजन होते है।
नई दिल्ली:
पूरे वर्ष भारत में कई त्यौहार मनाए जाते हैं और हर एक को बहुत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि का त्योहार बुराईयों को जीतने वाली देवी दुर्गा को समर्पित होता है। नवरात्रि के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में डांडिया से लेकर गरबा औऱ रामलीला तक के आयोजन होते है। आज हम आपको देश के उन राज्यों के बारे में बता रहें जहां नवरात्रि के दौरान जाना बेस्ट माना जाता है।
पश्चिम बंगाल
नवरात्रि को पश्चिम बंगाल राज्य में व्यापक रूप से मनाया जाता है जहां दुर्गा पूजा को पांच दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है। शहर में सैकड़ों दुर्गा पूजा पंडाल सजाये जाते है। आमतौर पर, महिलाएं लाल बार्डर वाली सफेद साड़ी और पुरुष धोती कुर्ता पहनते हैं। मां दुर्गा का खुले बांहों से स्वागत किया जाता है। महिलाएं शंक बजाकर मां का स्वागत करती है। यह महोत्सव महा दशमी पर माता की मूर्तियों के विसर्जन के साथ समाप्त होता है। इस दौरान कोलकाता जाना आपको जीवनभर का अनुभव देगा।
गुजरात
गुजरात में एक मिट्टी के घड़े को पूजा जाता है, जो गर्भ का सांकेतिक रूप होता है। घड़े में पानी, सुपारी और चांदी का सिक्का भरा जाता है। घड़े के ऊपर नारियल रखा जाता है। गुजरात में नवरात्रि के दौरान गरबा नृत्य का विशाल स्तर पर आयोजन होता है। अगर आप पारपंरिक गरबा और डांडिया का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आपको इस दौरान गुजरात जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: गुजरात में कैसे शुरू हुई नवरात्रों में डांडिया खेलने की प्रथा आप भी पढ़े।
पंजाब
पंजाब में नवरात्रि के सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन लोग व्रत रखते हैं। इस व्रत को आस-पास पड़ोस की 12 साल से कम आयु की लड़कियों को मां दुर्गा का रूप मानकर पूजने के बाद खोला जाता है। इसको कंजक कहते है। कंजक में लड़कियों को पूरी, चने और हलवे का भोग लगाते हैं। इस दौरान पंजाब में कई जगहों पर माता रानी का जागरण होता है।
वाराणसी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नौ दिनों तक नवरात्रि मनाई जाती है। इस दौरान होने वाली रामलीला यहां का मुख्य आर्कषण होती है। भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की जीवंत कथा यहां सुनने और देखने को मिलती है। शहर के की हिस्सों में होने वाली इस रामलीला का भव्य रूप में आयोजन किया जाता हैं। नवरात्रि के दौरान पूरी काशी नगरी माता की भक्ति में डूबी दिखती हैं। यहां के घाटों की रौनक भी देखने वाली होती हैं।
दिल्ली
दिल्ली विभिन्न संस्कृतियों को एक साथ जोड़कर रखता हैं। सिर्प सीआर पार्क ही नहीं, राज्य के विभिन्न हिस्सों में मां के पंडाल सजाए जाते हैं। यहां के चितरंजन पार्क में बंगाली मां दुर्गा की पूजा करते हैं तो साउथ इंडियन गोलू रिवाज निभाते हैं। वहीं असम के लोग अपने रीति-रिवाजों के साथ मां की भक्ति करते नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें: नवरात्र: व्रत में अपनी सेहत को न करे नजरअंदाज
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह