logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

गर्मियों में घूमने के लिए यूरोपीय देश भारतीयों की पहली पसंद

सर्वे के अनुसार, मास्को और इस्तांबुल के बारे में जानकारी हासिल करने में सालाना आधार पर क्रमश: 269 और 252 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

Updated on: 20 May 2018, 09:51 PM

नई दिल्ली:

एक सर्वेक्षण के अनुसार इस बार गर्मी में घूमने के लिए यूरोपीय देश भारतीयों के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

ट्रेवल सर्च इंजन कायाक डॉट को डॉट द्वारा किए गए सर्वे में 1 अक्टूबर 2017 से 23 मार्च 2018 तक और 5 मई 2017 से 31 मई 2018 तक की अवधि को लिया गया।

सर्वे के अनुसार, मास्को और इस्तांबुल के बारे में जानकारी हासिल करने में सालाना आधार पर क्रमश: 269 और 252 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

यह भी साफ हुआ कि भारतीयों की रुचि न केवल स्पेन, जर्मनी और ग्रीस जैसे प्रसिद्ध यूरोपीय स्थानों में है बल्कि वे नॉर्वे, हंगरी और आइसलैंड जैसे कुछ प्रसिद्ध गंतव्यों की यात्रा करने में भी रुचि रखते हैं।

दूसरी ओर, यूरोपियन की पसंदीदा स्थान स्पेन का पाल्मा मलोर्का हैं। इसके बाद लंदन और लिस्बन का स्थान है।

बजट को ध्यान में रखते हुए, कई यूरोपीय शहर जेब पर अधिक बोझ डाले बिना भारत से यात्रा के लिए अच्छे विकल्प के रूप में उभर रहे हैं।

सर्वाधिक सर्च किए जाने वाले शहरों में दूसरे नंबर पर तुर्की का इस्तांबुल की यात्रा में औसत यात्रा की तुलना में 95 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

इसके बाद इटली का मिलान है जहां की यात्रा में औसत यात्रा व्यय की तुलना में 37 प्रतिशत की कमी आई है। यूरोप में गर्म मौसम के साथ, यह कम कीमत पर समर एडवेंचर की यात्रा करने का एक अच्छा अवसर दर्शाता है।

कायाक के भारत व मध्य पूर्व के निदेशक अभिजीत मिश्रा ने कहा, 'गर्मियों की छुट्टियां आने के साथ यात्रा बनाने की योजना बढ़ रही है और यह देखना दिलचस्प रहा है किइस वर्ष भारतीयों के लिए यूरोपीय देश किस तरह पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरे हैं।'

और पढ़ें: अपने से छोटे पति से शादी करने पर ट्रोल हुई नेहा धूपिया, ट्रोलर ने कह दी ये बड़ी बात