जम्मू के लेह में तापमान शून्य से 13 डिग्री नीचे पहुंचा, अब तक की सबसे सर्द रात
लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीनगर:
जम्मू शहर में गुरुवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इस क्षेत्र में अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जम्मू शहर में गुरुवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह यहां अब तक का सबसे कम तापमान है।"
उन्होंने कहा, "श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 6.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"
उन्होंने बताया, "कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।"
अधिकारी के अनुसार, "जम्मू क्षेत्र के कटरा का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, बटोट का 5.9 डिग्री, बनिहाल का एक डिग्री और भदरवाह का 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"
उन्होंने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क व ठंडा मौसम जारी रहेगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी