भारी बारिश के कारण रुकी अमरनाथ यात्रा, मौसम में सुधार के बाद रवाना होगा श्रद्धालुओं का जत्था
एक दिन पहले शुरू हुई अमरनाथ यात्रा भारी बारिश के कारण रोक दी गई है।
नई दिल्ली:
एक दिन पहले शुरू हुई अमरनाथ यात्रा भारी बारिश के कारण रोक दी गई है। बालटाल और पहलगाम पर खराब मौसम और बारिश के कारण श्रद्धालुओं का पहला जत्था नुनवन (पहलगाम) के आधार शिविरों में रोक दिया गया है।
डिप्टी कमिश्नर डॉ पियूष सिंगला ने कहा, 'हम मौसम विभाग के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।'
तीर्थयात्रियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें यात्रा शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी।
Srinagar: #AmarnathYatra stalled due to heavy rainfall; Dr Piyush Singla, Ganderbal Dy Commissioner(3rd pic), says, 'we are in constant touch with IMD & closely monitoring the situation.' Pilgrims say, 'Hopeful that we'll soon get the permission to resume yatra'. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/meRrqTkyQN
— ANI (@ANI) June 28, 2018
श्रीनगर में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है जिसे तस्वीरों में देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटों तक बारिश होने का अनुमान जताया है।
More #visuals from Srinagar after #AmarnathYatra was stalled due to heavy rainfall. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/8e0nP9BOyQ
— ANI (@ANI) June 28, 2018
मौसम में सुधार के बाद ही श्रद्धालुओं का जत्था आगे के लिए रवाना किया जाएगा। खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों को आगे नहीं बढ़ने की हिदायत दी गई है।
खराब मौसम के चलते बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गो पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। अधिकारी ने बताया, 'गुरुवार तड़के से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर बारिश हो रही है। बालटाल और नुनवन (पहलगाम) के आधार शिविरों में डेरा डाले तीर्थयात्रियों को मौसम में सुधार तक आगे नहीं बढ़ने की हिदायत दी है।'
आधिकारिक तौर पर वार्षिक अमरनाथ यात्रा गुरुवार सुबह चार बजे शुरू हुई। 3,425 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना हो गया।
3,425 तीर्थयात्रियों वाले पहले जत्थे में 2,679 पुरूष और 592 महिलाएं शामिल हैं।
60 दिवसीय यह लंबी यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।
बता दें कि शीतकालीन राजधानी जम्मू से बालटाल और दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के दो बेस कैंप से लगभग 400 किलोमीटर यात्रा मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की 213 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य