भारी बर्फबारी के कारण बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, तस्वीरों में देखें
मैदानी क्षेत्रों सहित कश्मीर में गुरुवार रात में भी बर्फबारी हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही.
नई दिल्ली:
कश्मीर में मैदानी इलाकों सहित अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिसके कारण घाटी को देश के शेष हिस्सों से सभी मौसम में जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है. मैदानी क्षेत्रों सहित कश्मीर में गुरुवार रात में भी बर्फबारी हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही. जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 5.6 एमएम बर्फबारी दर्ज की गयी थी. पहलगाम में 11.4 एमएम बर्फबारी जबकि गुलमर्ग में 3.4 एमएम बर्फबारी हुई थी. वहीं घाटी के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों पर मध्यम बर्फबारी की खबरें हैं. ताजा बर्फबारी के कारण कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से सभी मौसम में जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है.
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी को देख प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, सैलानियों को भी दी गई हिदायत
Jammu & Kashmir: Jammu-Srinagar highway continues to be closed for vehicular traffic due to snowfall in the region; Visuals from Udhampur in Jammu pic.twitter.com/RIZkTDxDE0
— ANI (@ANI) January 13, 2019
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए