'जब हैरी मेट सेजल' की चुलबुली एक्ट्रेस अनुष्का को पंसद हैं चुनौतीपूर्ण किरदार
'रब ने बना दी जोड़ी', और 'जब तक है जान' के बाद शाहरुख़ और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है।
नई दिल्ली:
'रब ने बना दी जोड़ी', और 'जब तक है जान' के बाद शाहरुख़ और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। 'जब हैरी मेट सेजल' में अनुष्का शर्मा एक गुजरती लड़की की भूमिका में नजर आएंगी।
अनुष्का ने एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, 'जब मेरी मान्यता को मेरे ऑनस्क्रीन किरदार से चुनौती मिलती है तो मुझे इसमें मजा आता है। फिर मैं किरदार की विचारधारा, मूल्यों और मान्यताओं की समीक्षा करना शुरू कर देती हूं कि वह ऐसी क्यों है।'
अभिनेत्री ने कहा, 'मैं चीजों को एक अलग नजरिए से देखना शुरू कर देती हूं। एक अभिनेत्री के तौर पर अगर मैं स्क्रीन पर इसे अच्छी तरह निभाने में कामयाब रहती हूं, तो मुझे अच्छा महसूस होता है।'
फिल्म में अपने किरदार सेजल के बारे में अनुष्का ने कहा, 'उसका व्यक्तित्व बेहद उथला है, एक व्यक्ति के तौर पर उसमें कोई गहराई नहीं है। उसमें और मुझमें कोई समानता नहीं है।'
PICS: तैमूर अली खान मॉम-डैड के साथ स्विट्जरलैंड में कुछ इस तरह से मना रहे हैं छुट्टियां
अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रचार के सिलसिले में सोमवार को बनारस पहुंचे। शाहरुख़-अनुष्का बनारस स्थित अशोका इंस्टीट्यूट गए जहां अपनी फिल्म को प्रमोट किया। इस फिल्म को लेकर सभी को काफी उम्मीदे हैं ऐसे में प्रमोशन के लिए लिए सभी तरह के पैतरे अपनाए जा रहे हैं।
'जब हैरी मेट सेजल' की शूटिंग बुडापेस्ट, प्राग और भारत में हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का एक बार फिर उनके साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म 4 अगस्त 2017 को रिलीज होगी।
VIDEO: OMG! 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट को गले लगाने के बाद कुछ यूं शरमा गए सलमान खान
(इनपुट- आईएएनएस)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें