logo-image

IPL 2018 MI vs RR: अजिंक्य रहाणे पर स्लो ओवर रेट की वजह से लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 11 में रविवार को वानखेड़े में खेले गए राजस्थान और मुंबई के बीच खेले गए अहम मुकाबले में स्लो रेट से बॉलिंग कराने के लिए अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना लगाया है।

Updated on: 14 May 2018, 01:57 PM

नई दिल्ली:

आईपीएल 11 में रविवार को वानखेड़े में खेले गए राजस्थान और मुंबई के बीच खेले गए अहम मुकाबले में स्लो रेट से बॉलिंग कराने के लिए अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना लगाया है। इस अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया।

आईपीएल की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अजिंक्य रहाणे को स्लो ओवर रेट कराने की आचार संहिता उल्लंघन में दोषी पाया गया है। इसके लिए रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

गौरतलब है कि पिछले महीने बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में निर्धारित समय में ओवर नहीं कर पाई थी। इसके बाद कप्तान विराट कोहली पर भी 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया था।

बता दें कि राजस्थान ने जोस बटलर की नाबाद 94 रनों की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस को 168 के स्कोर पर रोक दिया था।

इसके साथ ही जहां मुंबई प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो गई है वहीं राजस्थान ने अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।

और पढ़ें: IPL 2018: प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी किंग्स इलेवन पंजाब