IPL 2018 MI vs RCB: मुंबई को मिली पहली जीत, 46 रनों से जीता मैच
मुंबई ने इस सीजन में अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही उसे करीबी हार देखने को मिली है।
मुंबई:
मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 214 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 94 रनों की पारी खेली जबकि इविन लुइस ने 65 रन बनाए।
रोहित ने अपनी पारी में 52 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा पांच छक्के लगाए। लुइस ने अपनी पारी में 46 गेंदें खेलीं और पांच शानदार छक्कों के अलावा छह चौके लगाए।
पहले ओवर में दो विकेट गिर जाने के कारण मुंबई की टीम संकट में थी लेकिन लुइस और रोहित के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 108 रनों की साझेदारी के दम पर मुंबई 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाने में सफल रही।
बैंगलुरु के लिए उमेश यादव और कोरी एंडरसन ने दो-दो विकेट लिए। क्रिस वोक्स को एक विकेट मिला।
मुंबई और आरसीबी की टीमों के बीच अब तक 21 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें मुंबई 13 बार और आरसीबी को 8 बार जीत हासिल हुई है।
IPL Live Updates:
# मुंबई को मिली पहली जीत, 46 रनों से जीता मैच
# 16 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर 121/6
# बैंगलोर को लगा छठा झटका, सरफराज आउट
# 13 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर 95/5
# बैंगलोर को लगा पांचवा झटका, सुंदर आउट
# बैंगलोर को लगा चौथा झटका, एंडरसन आउट
# 9 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर 70/2
# 6 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर 55/2
# बैंगलोर को लगा दूसरा झटका, डीविलियर्स 1 पर आउट
# मुंबई की पारी समाप्त, 214 रनों का लक्ष्य
# 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 192/5
# पांड्या ने वोक्स को लगातार 2 छक्के मारे
# 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 177/4
# 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 166/4
# मुंबई को लगा चौथा झटका, क्रुणाल 15 पर आउट
# 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 154/4
# 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 143/3
# रोहित का अर्धशतक पूरा, 32 गेंदो में लगाया
# 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 128/3
# क्रुणाल ने चहल को ऑन लेग पर छक्का मारा
# 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 118/3
# सिराज का अच्छा ओवर, मात्र 4 रन दिए
# 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 114/3
# मुंबई को लगा तीसरा झटका, लुईस 65 पर आउट
# 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 108/2
# लुईस ने चहल को लगातार दो छक्के लगाए
# 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 95/2
# 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 85/2
# लुईस का अर्धशतक पूरा, 33 गेंदो मे पूरा किया अर्धशतक
# 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 63/2
# 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 60/2
# वोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 4 रन दिए
# 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 56/2
# सिराज के इस ओवर से 16 रन आए
# सिराज की पहली गेंद पर लुईस ने जड़ा छक्का
# 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 40/2
# सुंदर का ओवर काफी महंगा पड़ा, 19 रन बनाए
# 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 21/2
# लुईस ने उमेश को फाइन लेग पर चौका मारा
# तीसरे ओवर की कमान एक बार फिर से उमेश के हाथों में
# 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 14/2
# क्रिस वोक्स की गेंद पर इविन लुइस ने मारा पारी का पहला छक्का
# क्रिस वोक्स की गेंद पर रोहित ने मारा पारी का पहला चौका
# पहले ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3/2
# मुंबई की खराब शुरुआत, बिना खाता खोले मुंबई के दो विकेट गिरे
# मुंबई को लगा पहला झटका, सूर्यकुमार शून्य पर आउट
# बैंगलोर की ओर से उमेश यादव ने शानदार शुरुआत की, पहली दो गेंदो पर दो विकेट झटके
# बैंगलोर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
# दोनों टीमें वानखेड़े के स्टेडियम में पहुंच चुकी है।
The two teams are here at the Wankhede Stadium for Match 14 of #VIVOIPL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2018
Who are you rooting for?#MIvRCB pic.twitter.com/Vv1wBnaPuf
# अगर आज विराट कोहली ने सिर्फ 4 छक्के और लगाए तो एबी डी विलियर्स के सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे
# आईपीएल में विकेटों के अर्धशतक से महज 1 विकेट दूर हैं जसप्रीत बुमराह
टीमें:
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, केरन पोलार्ड, मुस्तफिजुर रहमान, सूर्यकुमार यादव, क्रूणाल पांड्या, ईशान किशन, इविन लुइस, मयंक मार्कण्डेय, मिशेल मैक्लेघन।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, क्रिस वोक्स, युजवेंद्र चहल,वॉशिंगटन सुंदर, क्विंटन डी कॉक, मनदीप सिंह, उमेश यादव, मनदीप सिंह, मोहम्मजद सिराज।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी