logo-image
Live

KKR VS MI : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रनों से हराया

दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में उतरेगी।

Updated on: 09 May 2018, 11:36 PM

नई दिल्ली:

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स को एक तरफा मुकाबले में 102 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। 

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। कोलकाता की टीम सिर्फ 18.1 ओवरों में 108 रनों पर ही ढेर हो गई। 

इस जीत के बाद मुंबई ने प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को बरकारर रखा है। 

कोलकाता के लिए क्रिस लिन और नितीश राणा ने 21-21 रनों की पारी खेली। रोबिन उथप्पा ने 14 रन बनाए। टॉम कुरैन ने 18 रनों की पारी खेली। 

मुंबई के लिए हार्दिक और उनेक भाई क्रूणाल पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। 

इससे पहले मुंबई ने युवा बल्लेबाज ईशान किशन की 21 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी के दम पर विशाल स्कोर खड़ा किया था। ईशान ने अपनी पारी में छह छक्के और पांच चौके लगाए थे। 

उनके अलावा सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और कप्तान रोहित शर्मा ने 36-36 रन बनाए। अंत में बेन कटिंग ने नौ गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बनाते हुए मुंबई के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

कोलकाता के लिए पीयूष चावला ने तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, टॉम कुरैन और सुनील नरेन के हिस्से एक-एक विकेट आया। 

IPL 2018 LIVE SCORE KKR VS MI

LIVE अपडेट्स

# मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 1202 रनों से हराया

#कोलकाता नाइट राइडर्स को नौवां झटका, टॉम कुरान आउट

# कोलकाता का एक और विकेट गिरा है। 13.5 ओवर में 118/8

# आखरी 8 ओवर में जीत के लिए 129 रन चाहिए।

# 11 ओवर में 77/7

# पांचवां झटका लग गया है। दिनेश कार्तिक  और अगले ही गेंद पर नीतीश राणा भी आउट हो गए। स्कोर 67/6

# 9 ओवर का खेल खत्म हो गया है। जीत के लिए 66 गेंद पर 144 रन चाहिए।

#कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा झटका, आंद्र रसेल 3 रन  बनाकर आउट

# कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका लग गया है। रोबिन उथप्पा आउट। स्कोर 7 ओवर में 51/3

# 6 ओवर का खेल खत्म हो गया है। स्कोर 6 42/2

# कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा, क्रिस लिन रन आउट हुए, चार ओवर के बाद स्कोर- 32/2

# 2 ओवर में 14 रन 1 विकेट के नुकसान पर कोलकाता का स्कोर।

# कोलकाता को पहला झटका लग गया है। सुनील नरेन 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। स्कोर 12/1

# 20 ओवर का खेल खत्म हो गया। मुंबई ने 210 रन बनाए

#रोहित शर्मा भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 36 रन बनाए हैं।

# 18 ओवर का खेल समाप्त होने पर मुंबई ने 177 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 36 रन पर खेल रहे हैं जबकि हार्दिक पांड्या आउट हो गए हैं।

# कप्तान रोहित शर्मा शानदार खेल रहे हैं। 17 ओवर का खेल खत्म हो गया है। मुंबई ने 162 रन बना लिए हैं।

# मुंबई इंडियंस का स्कोर 150 रन हो गया है। 

# मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिर गया है। इसान किशन 21 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हो गए हैं। स्कोर 15 ओवर 145/3

# 14 ओवर के बाद स्कोर 138/2

12 ओवर के बाद मुंबई ने 92 रन बना लिए हैं। 2 विकेट खो दिए हैं। आखरी 8 ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश होगी।

# 11 ओवर का खेल खत्म हो गया है। मुंबई का स्कोर हुआ है 86 रन 2 विकेट के नुकसान पर

# 10 ओवर के बाद में 82/2

#सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई का दूसरा विकेट गिर गया है। स्कोर 9 ओवर 62/2

# 7 ओवर का खेल खत्म हो गया है। विन लुइस के आउट होने पर रोहित शर्मा आएं हैं। मुंबई इंडियंस के 50 रन पूरे हो गए हैं। स्कोर 51/1

#एविन लुइस आउट हो गए हैं। मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका। स्कोर 6 ओवर के बाद 47/1

# 5वें ओवर का खेल खत्म हो गया है। आखरी गेंद पर कैच छूट गया। स्कोर हुआ 37/0

# 4 ओवर के बाद मुंबई ने 30 रन बना लिए हैं।

3 ओवर के बाद मुबई का स्कोर 24 रन हुआ है। सूर्यकुमार यादव बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 17 रन बना चुके हैं।

# 1 ओवर का खेल खत्म हो गया है। स्कोर 6/0

#मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव और एविन लुइस क्रीज पर आ गए हैं। पहला ओवर आंद्रे रसेल डाल रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्र रसेल, पियूष चावला, टॉम कुरान, प्रसिद्ध कृष्ण और कुलदीप यादव। 

#मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, ज्यां पाल ड्युम्नी, इशान किशन (विकेटकीपर), बेन कटिंग, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह

# कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीत लिया है। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

अपने बल्ले के साथ कप्तान कार्तिक ने नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। वह अन्य बल्लेबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहते हैं। इसमें नितीश राणा और आंद्रे रसेल के साथ-साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और क्रिस लिन के नाम शामिल हैं।