शत्रुघ्न ने साधा पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना, कहा- आडवाणी, जोशी की हुई उपेक्षा
शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और यशवंत सिन्हा जैसे वरिष्ठ व दिग्गज नेताओं को पार्टी से दरकिनार करने का आरोप लगाया।
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और यशवंत सिन्हा जैसे वरिष्ठ व दिग्गज नेताओं को पार्टी से दरकिनार करने का आरोप लगाया।
शत्रुघ्न सिन्हा ने 'राष्ट्र हित में यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और खुद उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं देने पर' मोदी और शाह का नाम लिए बिना उनकी आलोचना की।
उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया किस तरह बीजेपी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के बागी नेता शहजाद पूनावाला द्वारा राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
इसे भी पढ़ेंः 'पद्मावती' का विरोध करने पर करणी सेना ने किया शत्रुघ्न सिन्हा को सम्मानित
शत्रुघ्न ने ट्वीट कर कहा, 'पूनावाला ने अपने 'शहजादा फ्रस्टेशन' को रखा, जो स्पष्ट रूप से उनकी पार्टी का आंतरिक मामला था। लेकिन शायद गलत ब्रीफिंग या क्रोध और असमंजस के चलते हमारे कुछ लोग और नेता राहुल गांधी की पदोन्नति को लेकर उनके (पूनावाला के) लिए घड़ियाली आंसू बहाने के लिए मामले में कूद पड़े।'
उन्होंने कहा, 'वहीं, दूसरी ओर हमारे 'वन मैन शो और टू मैन आर्मी' (स्पष्ट रूप से मोदी और शाह के बारे में संदर्भित) ने हमारे सबसे योग्य व वरिष्ठ नेताओं जैसे सम्मानित आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और सबसे योग्य कीर्ति आजाद के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया है।'
इसे भी पढ़ेंः तेलंगाना बीजेपी के नेता बोले, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा इस्तीफा दे देना चाहिये
शत्रुघ्न ने पूछा कि पार्टी नेतृत्व राष्ट्रीय हित के संबंध में अनुभवी नेताओं यशवंत सिंह, अरुण शौरी और खुद उनके द्वारा समय-समय पर उठाए गए सवालों का जवाब क्यों नहीं देता है।
उन्होंने कहा, 'जो पीटर के लिए सही है, वही पॉल के लिए भी सही होना चहिए।' शत्रुघ्न की टिप्पणी मोदी द्वारा राहुल द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल करने पर कांग्रेस में 'औरंगजेब राज' के लिए बधाई देने के बाद आई है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर