logo-image

अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 मकान जमींदोज, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर के सरसौल कस्बे में एक मकान के अंदर भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आसपास के 4 मकान ढह गए।

Updated on: 04 Oct 2017, 05:24 PM

New Delhi:

उत्तर प्रदेश के कानपुर के सरसौल कस्बे में एक मकान के अंदर भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आसपास के 4 मकान ढह गए। मलबे में दबने से दो की मौत हो गई। अन्य लोगों के भी अंदर दबे होने की आशंका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मकान बाबू सिंह नाम के व्यक्ति का है। पुलिस का मानना है कि मकान के अंदर अवैध रूप से बारूद रखा गया था और पटाखा कारखाना चलाया जा रहा था।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के तीन मकान और ढह गए जिनके परिजन मलबे में दब गए। विस्फोट में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

और पढ़ें: 2017-18 का विकास दर अनुमान घटाकर 6.7 किया प्रतिशत

विस्फोट के बाद ग्रामीण सामने आए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, अब तक दो लाशें मलबे से निकाली जा चुकी है, वहीं दो गंभीर लोगों को हॉस्पिटल रेफर किया गया है। हालांकि मलबे में अभी और कितने लोग दबे हैं यह अंदाजा नहीं लगाया जा पा रहा है। 

बताया जा रहा है कि मकान ढहने में बाबू सिंह के बेटे की भी मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर लोग हैं और लगातार ही मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर सभी आला अधिकारी पहुंच चुके हैं।

एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। फिलहाल घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। 

और पढ़ें:  पंचकूला कोर्ट ने हनीप्रीत को 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा