बीजेपी विधायक का बयान, कहा-ईश्वर ने करवाई मुन्ना बजरंगी की हत्या
सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि संविधान मुन्ना की हत्या में रुकावट बनाना चाहा था लेकिन आखिरकार ईश्वर उसकी हत्या करने में सफल हो गए।
नई दिल्ली:
अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान दिया है।
सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या ईश्वर ने करवाई है। साथ ही जोड़ा कि संविधान मुन्ना की हत्या में रुकावट बनाना चाहा था लेकिन आखिरकार ईश्वर उसकी हत्या करने में सफल हो गए।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया, 'शरीर पर सात गोलियां लगीं थीं। सिर का दायां हिस्सा गोली लगने से बाहर निकल आया था।' पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्तौल, दो मैगजीन और 22 कारतूस बरामद किए हैं।
जय प्रकाश ने बताया कि आरोपी हमलावर सुनील राठी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
और पढ़ेंः बैरिया के बीजेपी विधायक ने कहा-लोकसभा चुनाव इस्लाम बनाम भगवान होगा
इससे पहले भी सुरेंद्र सिंह ने बलात्कार की घटनाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'अगर आज भगवान राम भी होते तो वह भी रेप जैसी घटनाओं को होने से नहीं रोक सकते थे।' उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक प्रदूषण है जिससे कोई भी अछूता नहीं रह गया है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह लोगों की जिम्मेदारी है कि वो दूसरों के परिवार को भी अपने परिवार की तरह सम्मान दें। हम इसे संविधान से नहीं सिर्फ मूल्यों के जरिए ही नियंत्रित कर सकते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में