अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से राहुल गांधी के कार पर पथराव तक, दिन भर की 10 बड़ी खबरें
अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय खंडपीठ करेगी।
नई दिल्ली:
अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय खंडपीठ करेगी। वहीं आज भारत श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 522 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। आइए जानते हैं दिन भर की 10 बड़ी खबरें..
शुक्रवार को गुजरात दौरे के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर कुछ लोगों ने पथराव किया और विरोध में काले झंडे दिखाए। कुछ लोगों ने उन्हें न सिर्फ काले झंडे दिखाए, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारेबाजी भी की।
केंद्र सरकार ने डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु प्रमाणपत्र) के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। इस नए आदेश के अनुसार अगर कोई व्यक्ति मर जाता है परिवारजनों को उसका डेथ सर्टिफिकेट (मृत्युप्रमाण पत्र) पाने के लिए मृत व्यक्ति का आधार नंबर बताना अनिवार्य होगा। यह फैसला एक अक्टूबर, 2017 से लागू होगा।
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को भेजने की कोशिशें तेज की हैं लेकिन इससे उन्हें भारी जानमाल का नुकसान उठाना पड़ा है।
लोकसभा में रक्षामंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारतीय सेना पश्चिम सीमा पर अपनी 'बढ़त और प्रभाव' बनाने में सफल रही है और घुसपैठ की घटनाओं को रोकने के लिए सभी कोशिशें की जा रही है।
संघ के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने केरल में हुई हिंसा को लेकर राज्य सरकार को संज्ञान लेने को कहा है। होसबोले ने राज्य में हो रही हिंसा और ख़ासकर आरएसएस के लोगों को निशाने बनाए जाने को लेकर लेफ्ट सरकार को ही कठघड़े में खड़ा किया है।
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के पहली पारी के 622 रनों के विशाल स्कोर के सामने मेजबान श्रीलंका की शुरुआत खराब रही है। दूसरे दिन शुक्रवार को खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 50 रनों पर ही दो विकेट खो दिए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से कथित लुक आउट नोटिस जारी किए जाने के बाद कार्ती चिदंबरम ने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' से प्रेरित अब मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मन की बात करेंगे। वह 13 अगस्त को कार्यक्रम करने की योजना बना रहे हैं।
रिलायंस ने दावा किया है कि जियो का फीचर फोन मार्किट में मौजूद किसी भी फीचर फोन से काफी अलग है। यह फोन कई स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश किया गया है जो आमतौर पर किसी भी फीचर फोन में नहीं देखे जाते हैं। कहा जा रहा था कि अभी इसमें व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं दिया गया है।
अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। यह सुनवाई यह तीन सदस्यीय खंडपीठ करेगी।
किशोर कुमार बॉलीवुड का एक ऐसा चमकता सितारा, जो जब तक ज़िदा रहा अपने करिश्माई व्यक्तिव की चमक बिखेरता रहा। गायक, संगीतकार, अभिनेता, निर्माता और लेखक होने के साथ ही किशोर कुमार बहुमुखी प्रतिभा के धनी माने जाते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें