logo-image

साउथ चाइना सी में मुक्त व्यापार और नेविगेशन की स्वतंत्रता हो: भारत

भारत ने कहा है कि दक्षिण चीन सागर में नेविगेशन की स्वतंत्रता होनी चाहिये।

Updated on: 21 Jul 2017, 12:20 AM

नई दिल्ली:

सिक्किम में सीमा विवाद के बीच भारत ने चीन की ही रणनीति अपनाते हुए साउथ चाइना सी के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की है। भारत ने कहा है कि दक्षिण चीन सागर में नेविगेशन की स्वतंत्रता होनी चाहिये।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में कहा, 'हमारा पक्ष है कि दक्षिण चीन सागर में नौपरिवहन की स्वतंत्रता और बेरोक वाणिज्य होना चाहिए।'

मंत्री ने यह भी कहा कि कोई शक्ति भारत के चारों तरफ घेरा नहीं बना सकती।

उन्होंने कहा, 'चीन भारतीय समुद्री सीमाओं के करीब बंदरगाह और सुविधाओं का निर्माण कर रहा है।'

विदेश मंत्री ने कहा, 'चीन ने जिबूती में एक सैन्य संबंधी सुविधा का निर्माण किया है। उन्होंने म्यांमार में कयुकपयु, श्रीलंका के हंबनटोटा व बलूचिस्तान के ग्वादर में भी बंदरगाह का विकास किया है।'

और पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद कोविंद को क्यों याद आया बारिश का मौसम

उन्होंने कहा, 'कहा जा रहा है कि भारत को घेरा जा रहा है, यह सही नहीं है। भारत अपनी सुरक्षा को लेकर सर्तक है। कोई शक्ति भारत को घेर नहीं सकती।'

भारत और चीन के बीच इस समय सिक्किम में सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों देशों की सेनाएं इस वक्त आमने सामने हैं।

और पढ़ें: 'गोरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा को राजनीतिक रंग न दे विपक्ष'