logo-image

श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

अभी तक इनके गिरफ्तार करने की वजहों का पता नहीं चल पाया है. आए दिन श्रीलंकाई नौसेना भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करती रहती है.

Updated on: 24 Mar 2019, 09:08 AM

नई दिल्ली:

श्रीलंका की नौसेना ने रविवार सुबह डेल्फ आईलैंड के नजदीक 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. श्रीलंका के कराईनगर नौसैन्य कैंप में इन मछुआरों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि अभी तक इनके गिरफ्तार करने की वजहों का पता नहीं चल पाया है. आए दिन श्रीलंकाई नौसेना भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करती रहती है.

इससे पहले 25 फरवरी को श्रीलंकाई नौसेना ने अपने क्षेत्र की समुद्री सीमा में गश्त लगाने का हवाला देते हुए 9 मछुआरों को गिरफ्तार किया था. वहीं इससे कुछ ही दिन पहले 20-21 फरवरी को कुल 13 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था.