logo-image

साक्षी मलिक, दीपा कर्मकार को मिला पद्म श्री, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को पहलवान साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा कर्मकार, रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले मारियप्पन थान्गावेलु और डिस्कस थ्रोवर विकास गौड़ा को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया।

Updated on: 13 Apr 2017, 02:30 PM

नई दिल्ली:

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को पहलवान साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा कर्मकार, रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले मारियप्पन थान्गावेलु और डिस्कस थ्रोवर विकास गौड़ा को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

साक्षी, दीपा, मारियप्पन और विकास गौड़ा के अलावा अन्य क्षेत्रों में अपना विशेष योगदान देने के लिए देश की कुछ मशहूर हस्तियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। सदगुरु जग्गी वासुदेव और पंडित विश्व मोहन भट्ट को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।


AP इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष का परिणाम हुए घोषित, यहां चेक करें

इनके अलावा डॉक्टर सुब्रुतो राव, जितेंद्र नाथ गोस्वामी, संजीव कपूर को भी पद्मश्री से नवाजा गया।

बता दें कि इस बार 26 जनवरी के मौके पर 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 7 को पद्म भूषण और 75 को पद्मश्री के लिए चुना गया था।

इस मौके पर उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे।

कुलभूषण मामला: UN ने जाधव की फांसी में दखल से किया इंकार