मोदी ने 7 समुद्रों को पार करने वाली देश की बेटियों को सराहा
मोदी ने यहां लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अपने भाषण में कहा, 'भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने हाल ही में आईएनएसवी तारिणी से दुनिया का भ्रमण किया, यह गर्व के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने का एक और कारण है।'
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दुनिया का भ्रमण करने वाली नौसेना की छह महिला अधिकारियों के समूह की सराहना की और कहा कि राष्ट्र की बेटियों ने सात समुद्रों को पार कर लिया है और दुनिया को तिरंगे के रंग में रंग दिया है। मोदी ने यहां लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अपने भाषण में कहा, 'भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने हाल ही में आईएनएसवी तारिणी से दुनिया का भ्रमण किया, यह गर्व के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने का एक और कारण है।'
महिलाओं को सलाम करते हुए मोदी ने कहा, 'हमारी बेटियों ने सभी सात समुद्र पार कर लिए हैं और दुनिया को तिरंगे के रंग में रंग दिया है।' लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी जो टीम का नेतृत्व कर रही थीं, प्रतिभा जामवाल, लेफ्टिनेंट स्वाति पत्रपल्ली, ऐश्वर्या बोद्दापति, विजया देवी और पायल गुप्ता ने भारतीय नौसेना नौकायन वाहन (आईएनएसवी) तारिणी पर दुनिया भर में नौकायन करते हुए समुद्र में आठ महीने बिताए।
यह सभी महिला नौसेना अधिकारियों द्वारा पहली बार किया गया प्रयास था। उन्होंने लगभग 22,300 समुद्री मील (41,255 किलोमीटर) की दूरी तय की।प्रधानमंत्री ने माउंट एवरेस्ट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए आदिवासी बच्चों की भी सराहना की।
और पढ़ें- आज़ादी का 72वां साल: पीएम मोदी ने लॉन्च की आयुष्मान योजना, 50 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा
उन्होंने कहा, 'मैं आदिवासी बच्चों को सलाम करता हूं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारत को गौरवान्वित किया।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि