भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार के दिल्ली में लगे पोस्टर और बैनर, सोशल मीडिया में वायरल
इन होर्डिंग्स पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस का ये नारा भी लिखा है 'अब होगा न्याय'. कहा जा रहा है कि इन होर्डिंग्स को दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लगवाया है.
नई दिल्ली:
दिल्ली में पटेल चौक, आईटीओ, दिल्ली बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे साध्वी प्रज्ञा की होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए है. इस पोस्टर में साध्वी प्रज्ञा को बीमार हालत में बिस्तर पल बैठे हुए दिखाया गया है. साथ ही इन होर्डिंग्स पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस का ये नारा भी लिखा है 'अब होगा न्याय'. कहा जा रहा है कि इन होर्डिंग्स को दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लगवाया है. इन होर्डिंग्स पर निवेदक के रूप में तेजिन्दर पाल सिंह बग्गा का नाम निवेदक के रूप में लिखा गया है. ये होर्डिंग्स और बैनर्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
अब होगा न्याय pic.twitter.com/yhPrQu0kWu
— Chowkidar Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) April 18, 2019
बग्गा ने इस होर्डिंग और बैनर की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा है, 'अब होगा न्याय'. वहीं एक और ट्विटर यूजर अभिजीत मजूमदार बग्गा के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इस बैनर का एक वीडियो जो कि आइटीओ पर लगा है भी शेयर करते हैं साथ ही लिखते हैं कि, 'दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस के प्रचार अभियान की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए बग्गा ने दिल्ली के आईटीओ, मंडी हाउस, पटेल चौक पर होर्डिंग्स लगाए हैं'.
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण में 66 प्रतिशत मतदान, जानें राज्यों का Voting Percentage
Ab Hoga Nyay: @TajinderBagga turns Congress campaign on its head on Delhi streets. Hoardings come up at ITO, Mandi House, Patel Chowk. pic.twitter.com/rQ12XL4zqS
— Abhijit Majumder (@abhijitmajumder) April 18, 2019
इसके साथ ही ट्विटर पर परदेशी इंडियन नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा है इस होर्डिंग के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'कांग्रेस को बड़ी मुश्किल से एक नारा मिला था, अब बग्गा उसे वो भी नहीं करने देंगे, मैं नहीं खेलूंगा'
"Congress Party ko mushkil se ek slogan mila tha - Yeh @TajinderBagga woh bhi use nai karne dega ab. Main nahi khelunga!" #LokSabhaElections2019#SadhviPragya pic.twitter.com/aMSxgvC7DB
— Pardesi Indian (@pranayom) April 18, 2019
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य