logo-image

भारत में सज़ा काट चुका पाक जासूस नहीं लौटना चाहता वतन, कहा भारतीय न्याय व्यवस्था पर है ज़्यादा भरोसा

मध्यप्रदेश में भारतीय जेल में बंद पाकिस्तान का जासूस साजिद मुनीर अपने वतन लौटने से हिचकिचा रहा है। भारत में अपनी सज़ा काट चुका पाकिस्तान जासूस साजिद मुनीर को डर है कि उसे अपने वतन में मार दिया जाएगा।

Updated on: 12 Apr 2017, 10:33 AM

नई दिल्ली:

मध्यप्रदेश में भारतीय जेल में बंद पाकिस्तान का जासूस साजिद मुनीर अपने वतन लौटने से हिचकिचा रहा है। भारत में अपनी सज़ा काट चुका पाकिस्तान जासूस साजिद मुनीर को डर है कि उसे अपने वतन में मार दिया जाएगा। 

बता दें की 12 साल पहले जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए साजिद मुनीर की सजा पूरी होने के बाद भारत लगातार उसे पाकिस्तान भेजने के प्रयास कर रहा है।

इसके लिए सरकार ने अपील भी की है। लेकिन पाकिस्तान सरकार इस पर कोई जवाब नहीं दे रही। इसके चलते भारत पाकिस्तानी जासूस को वापस नहीं भेज पा रहा है। 

फिलहाल यह जासूस पुलिस की देखरेख में है। इसके अलावा मध्यप्रदेश की जेल में बंद दो और पाकिस्तानी नागरिक भोपाल और ग्वालियर की जेल में जासूसी के आरोप में बंद है।

इनका नाम इमरान बारसी और अब्बास अली हैं। इन दोनों को भी सजा हुई थी। यह दोनों भारत में आम कैदियों की तरह बंद है और उनका साथ कोई अलग तरह का व्यवहार नहीं किया जाता है।

मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया है कि साजिद मुनीर अपनी सज़ा काट चुका है। पिछले 10 महीने से वो उसकी देखरेख कर रहे हैं और उसकी रोज़ाना की ज़रुरतें पूरी कर रहे हैं।

पाकिस्तानी सरकार उसकी वापिसी के लिए प्रयास नहीं कर रही है। एएसपी राजेश भदौरिया ने बताया है 'मुनीर पाकिस्तान लौटना नहीं चाहता है, उसे डर है कि उसे वहां मार दिया जाएगा। उसने कहा है कि उसे भारतीय न्याय व्यवस्था पर ज़्यादा विश्वास है।'

IPL से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें