logo-image

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में युवक ने चलाई कैदी पर गोली, हॉस्पिटल में हुई मौत

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फायरिंग में एक कैदी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह कैदी फरीदाबाद से आया था।

Updated on: 29 Apr 2017, 01:29 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फायरिंग में एक कैदी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह कैदी फरीदाबाद से आया था। घटना के बाद पूरे कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक युवक ने पेशी पर आए एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह कैदी कोर्ट में हरियाणा पुलिस के साथ आया था। कैदी का नाम राजेश बताया जा रहा है। कैदी को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

अंबेडकर हॉस्पिटल में इलाज शुरू होने से पहले ही कैदी की मौत हो गई। इस दौरान कोर्ट परिसर में फायरिंग करने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है। गोली मारने वाले का नाम मोहित बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल मौके पर जांच कर रही है।

और पढ़ें: गैंगरेप और डबल मर्डर में पुलिस ने लगाया महिला के पति पर इल्जाम, अब सामने आई नई कहानी

 

और पढ़ें: मैसूर यूनिवर्सिटी में बदला लेने के लिए पोर्न साइट पर डाली क्लासमेट की फोटो