Video: खुद गर्मी में झुलस कर औरों को राहत पहुंचा रहा है ये वृद्ध आदमी
कहने को तो ये बुजुर्ग हैं लेकिन अपने इस काम से ये इस उम्र भी औरों के लिए मिसाल बन रहे हैं
नई दिल्ली:
भीषण गर्मी से देश के कई राज्यों में लोग बेहाल हो रहे हैं. चिलचिलाती धूप और लू ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. इसकी वजह से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं. भीषण गर्मी की वजह से कई राज्यों में लोगों की जान भी जा चुकी है. लेकिन ऐसी परिस्थिति में एक शख्स ऐसे हैं जो खुद धूप में खड़े होकर लोगों को पानी पिलाते हैं. कहने को तो ये बुजुर्ग हैं लेकिन अपने इस काम से ये इस उम्र भी औरों के लिए मिसाल बन रहे हैं.
खुद गर्मी में खड़े हो कर अनजान लोगों को पानी पिलाते एक सिख बुजुर्ग@NewsStateHindi pic.twitter.com/G44I7axaow
— Ravindra Pratap (@rs66533) June 5, 2019
बताया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली का है जहां ये बुजुर्ग शख्स चिलचिलाती धूप में लोगों को मुफ्त में ठंडा पानी पिला कर उन्हें राहत देते हैं. हालांकि इसके लिए वो खुद घंटों धूप में खड़े रहते हैं. गर्मी में लोगों की मदद करने का कुछ ऐसा ही अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी चलाया, जब यमुना एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी बस खराब हो गई. जहां बस खराब हुई वहां पानी की कोई सुविधा नहीं थी, ऊपर से धूप में कड़े यात्रियों की तबीयत भी खराब हो रही थी. ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस आगे आई और लोगों को पानी पिलाया. इसके बाद पुलिस ने बस को ठीक करवाकर रवाना भी किया.
#गौतमबुद्धनगर- sec135 यमुना एक्सवें यात्रियों से भरी बस के खराब होने,यात्रियों को आस-पास कोई पानी की सुविधा न होने,प्रचंड गर्मी से बेहाल माताएं, बच्चें व बुजुर्गो को प्यासा देख #PRV1845 व 4666 ने पानी लाकर यात्रियों को पिलाया तथा बस ठीक करवाकर गंतव्य को रवाना किया! #HappyToServe pic.twitter.com/j8h6nc25Hp
— UP100 (@up100) June 5, 2019
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य