मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड: मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के मुंह पर महिला ने फेंकी स्याही
बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय गृह में लड़कियों के साथ यौनाचार मामले को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे सामने आ रहे है।
नई दिल्ली:
बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय गृह में लड़कियों के साथ यौनाचार मामले को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे सामने आ रहे है। इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ लोगों में रोष है।
कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे ब्रजेश ठाकुर पर जन अधिकार पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंक दी। इसके बाद अदालत परिसर में अफरा-तफरा का माहौल पैदा हो गया। हालांकि , बाद में कोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया।
Bihar: A woman threw ink on #MuzaffarpurShelterHome accused Brajesh Thakur outside court in Muzaffarpur. pic.twitter.com/FByE4gloQk
— ANI (@ANI) August 8, 2018
मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते थे, इस कारण उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। ठाकुर के इस बयान के बाद राज्य की सियासत में उबाल हो गया और इसके साथ कांग्रेस ने इस बयान को हास्यपद बताया।
और पढ़ें: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप मामले में जेडीयू मंत्री मंजू वर्मा ने दिया इस्तीफा
बालिका आश्रय गृह मामले में गिरफ्तार ब्रजेश ठाकुर समेत 10 आरोपियों को पेशी के लिए मुजफ्फरपुर अदालत में लाया गया था।
इसके साथ ही मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले विपक्ष के बढ़ते दबाव के बाद जेडीयू की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया।
गौरतलब है कि 'सेवा संकल्प एवं विकास समिति' द्वारा संचालित बालिका आश्रय गृह में 34 लड़कियों से दुष्कर्म की बात एक सोशल अडिट में सामने आई थी। बिहार समाज कल्याण विभाग ने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) द्वारा बिहार के सभी आश्रय गृहों का सर्वेक्षण करवाया था, जिसमें यौन शोषण का मामला सामने आया था।
इस सोशल अडिट के आधार पर मुजफ्फरपुर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय