logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

मुगलसराय जंक्शन का नाम बदला गया, अब दीनदयाल उपाध्याय के नाम से जाना जाएगा

देश के सबसे व्यस्त जंक्शनों में से एक उत्तर प्रदेश का मुगलसराय जंक्शन अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा।

Updated on: 05 Jun 2018, 11:01 AM

नई दिल्ली:

देश के सबसे व्यस्त जंक्शनों में से एक उत्तर प्रदेश का मुगलसराय जंक्शन अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार ने एक नोटिफेकशन जारी कर यह सूचना दी है।

मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से करने की घोषणा पिछले साल शुरू हुई थी और इसके लिये सरकार ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।

योगी सरकार ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का फैसला किया था हालांकि विपक्ष ने इस फैसले का कड़ा विरोध भी किया था। कई लोगों की मांग थी कि इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखा जाए।

नाम बदले जान को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि नागरिकों की मांग का सम्मान करते हुए उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जंक्शन का नाम बदल कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस स्टेशन को अंत्योदय जैसा महान विचार देने वाले पंडित दीन दयाल जी के नाम जाना जाएगा।

आरएसएस और बीजेपी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय का शव मुगलसराय स्टेशन पर संदिग्ध हालत में 1968 में पाया गया था। इसके अलावा यह शहर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मस्थल भी है।

और पढ़ें: कर्ज पर पीएम मोदी के भाषण की अमेरिकी रक्षा मंत्री मैटिस ने की तारीफ