logo-image

PM Narendra modi Oath Ceremony : अर्जुन मुंडा ने मंत्री के रूप में ली शपथ

जिसके बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) को मोदी कैबिनेट में जगह मिली

Updated on: 30 May 2019, 07:32 PM

नई दिल्ली:

PM Narendra modi Oath Ceremony : अर्जुन मुंडा ने मंत्री के रूप में ली शपथ. इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने झारखंड में शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है.  इस बार अर्जुन मुंडा खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी कालीचरण मुंडा को 1445 वोट से पराजित किया था. अर्जुन मुंडा के नाम सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड दर्ज है. वो 35 साल में झारखंड की कमान संभाले थे.

घोड़ाबांधा में 5 जून 1968 को जन्मे मुंडा ने 1980 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत झारखंड आंदोलनकारी के रूप में की थी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन मुंडा ने 1995 में खरसावां से विधानसभा का चुनाव जीता था.

लेकिन अर्जुन मुंडा को जेएमएम का साथ बहुत दिन तक नहीं भाया. इसके बाद वो साल 2000 में बीजेपी का दामन थाम. 2000 और 2005 के चुनावों में भी उन्होंने खरसावां से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे.2000 में अलग झारखंड राज्य का गठन होने के बाद अर्जुन मुंडा बाबूलाल मरांडी के कैबिनेट में समाज कल्याण मंत्री बनाये गये.2003 में विरोध के कारण बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री के पद से हटना पड़ा.

18 मार्च 2003 को अर्जुन मुंडा झारखंड के दूसरे मुख्यमंत्री चुने गये. उसके बाद 12 मार्च 2005 को दुबारा उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 2009 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया. जिसमें वो दो लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की. 11 सितम्बर 2010 को वे तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने. इस बार वो खूंटी लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं.