एमआईएम ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जीती 29 सीटें
असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली पार्टी ने संभल, अमरोहा, मेरठ और बागपत में दो-दो सीटें और डासना गाजियाबाद, कानपुर, बिजनौर, इलाहाबाद और सीतापुर में एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।
हैदराबाद:
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में शुक्रवार को घोषित नतीजों में मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी ने चुनाव में 78 उम्मीदवार उतारे थे।
एमआईएम ने फिरोजाबाद में 11 सीटें और महुल आजमगढ़ में तीन सीटें जीती हैं। असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली पार्टी ने संभल, अमरोहा, मेरठ और बागपत में दो-दो सीटें और डासना गाजियाबाद, कानपुर, बिजनौर, इलाहाबाद और सीतापुर में एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।
एमआईएम सूत्रों के मुताबिक, उसने फिरोजाबाद में मेयर के चुनाव में दूसरा स्थान हासिल किया है। पार्टी की उम्मीदवार मशरूम फातिमा ने 56,536 मतों के साथ, समाजवादी पार्टी को तीसरे स्थान पर धकेल दिया। भाजपा की नूतन राठौड़ ने लगभग 99 हजार वोटों के साथ इस सीट पर जीत दर्ज की।
यूपी निकाय चुनावः योगी ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- गुजरात की बात करने वाले अमेठी भी नहीं बचा पाए
इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि राज्य में पार्टी अपने नेताओं और सदस्यों की कड़ी मेहनत के कारण सीटें जीत सकती है। उन्होंने पार्टी का समर्थन करने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया।
इस साल मार्च में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एमआईएम खाता खोलने में असफल रही थी। पार्टी ने 35 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें