सनातन संस्था से जुड़े वैभव राउत के पास से एटीएस ने बरामद किए 20 बम, कांग्रेस बोली संस्था पर लगाए बैन
महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने रविवार को मुंबई से सटे नालासोपारा में सनातन संस्था से जुड़े एक पदाधिकारी वैभव राउत समेत 3 तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने रविवार को मुंबई से सटे नालासोपारा में 20 बम और 50 बम बनाने की सामग्री मिली है। महाराष्ट्र एटीएस ने इस ममाले में सनातन संस्था से जुड़े वैभव राउत समेत 3 तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह लोग राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कथित रूप से विस्फोट की साज़िश रच रहे थे। कांग्रेस ने गिरफ्तारी के बाद सनातन संस्था पर बैन लगाने की मांग की है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा, 'एटीएस ने 20 बम और 50 बम बनाने की सामग्री बरामद की है। सनातन संस्था से जुड़े वैभव राउत समेत 3 तीन अन्य लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है। यह ध्रुवीकरण और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को तोड़ने की एक सोची समझी साज़िश है।'
बता दें कि इससे पहले एटीएस ने 16 लोगों से पूछताछ की थी। एटीएस अधिकारी ने बताया, 'एटीएस ने राउत के घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की थी। छापेमारी में मैगजीन के साथ 11 देसी तमंचे, एक एयरगन, पिस्तौल की दस नली, छह पिस्तौल मैगजीन, आंशिक रूप से बनी छह पिस्तौल, आंशिक रूप से बनी तीन मैगजीन और हथियार के कई भाग जब्त किए गए।'
वहीं इस घटना को लेकर वैभव राउत के वकील संजीव पुनालेकर ने मीडिया को बताया, 'एटीएस ने मुझे वैभव राउत की गिरफ्तारी के बारे में सूचित नहीं किया है। आश्चर्य है कि इस देश और खासकर के महाराष्ट्र में किस प्रकार का कानून चल रहा है। हम कानूनी कदम उठाएंगे।'
और पढ़ेंः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत नाज़ुक, डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा
आपको बता दें कि वैभव राउत एक सक्रिय गो रक्षक हैं और हिंदु गोवंश रक्षा समिती में सक्रिय हैं। सभी हिन्दू संगठनों को एकत्रित करने और आंदोलन में शामिल होते रहे हैं लेकिन पिछले कुछ महीनो से वो सक्रिय नहीं थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य