बुंदेलखंड की हैंडपंप वाली चाचियां, दूर दराज़ इलाकों में ट्यूबवेल ठीक कर बन गई हैं मिसाल
जानकारी के मुताबिक ये महिलाएं हैंडपंप ठीक करने का काम ये पिछले 8-9 साल से कर रहीं हैं।
नई दिल्ली:
बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा सूखाग्रस्त इलाका बुंदेलखंड इस बार कुछ आदिवासी महिलाओं के अदम्य साहस की वजह से सुर्ख़ियों में है। इन महिलाओं ने पानी की कमी पर रोने की बजाए इससे निपटने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का निर्णय लिया।
पानी की किल्लत दूर करने के लिए यह महिलाएं बुंदेलखंड क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में जाती है और खराब पड़े नलकूपों को ठीक करती हैं।
15 महिलाओं के इस समूह को लोग 'हैंडपंप वाली चाचियां' के नाम से बुलाते हैं। वहीं कुछ जगहों पर ये महिलाएं 'ट्यूबवेल वाली चाची' के नाम से भी जानी जाती हैं।
जानकारी के मुताबिक ये महिलाएं हैंडपंप ठीक करने का काम करीब 8-9 साल से कर रहीं हैं।
इतना ही नहीं इस ग्रुप की महिलाओं ने भोपाल, राजस्थान और दिल्ली में भी जाकर काम किया।
एक सदस्या ने अपने संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि हमें प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं दी जाती है हम लोद स्वंय ही पैदल यात्रा करते हुए गांव-गांव तक पहुंचते है।
‘Handpump waali chachis’, a group of 15 tribal women in MP's Chhatarpur, have been repairing tubewells for free for last 8-9 yrs; say, "we have repaired tubewells in Bhopal, Rajasthan&Delhi as well. We travel on foot to nearby villages. Haven't received any help from authorities" pic.twitter.com/3zh8gU5Vxy
— ANI (@ANI) June 24, 2018
बता दें कि महिलाओं का यह समूह मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड इलाके के छतरपुर जिले में झिरियाझोर गांव से ताल्लुक रखता है। इन महिलाओं के पास कई किलोमीटर दूर मौजूद गांवों से हैंडपंप ठीक करने के लिए फोन कॉल आते है।
हैंडपंप से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर ये लोगों की मदद के लिए निकल पड़ती है।
बताया जाता है कि कई बार सरकार और प्रशासन की तरफ से हैंडपंप की खराबी को दूर करने में काफी देरी होती है। इसलिए लोग सरकारी मैकेनिक को बुलाने के बजाय हैंडपंप वाली चाची को प्रथामिकता देते है।
यह महिलाएं केवल इस सीजन में 100 से ज्यादा हैंडपंपों की मरम्मत कर चुकी हैं।
और पढ़ें: पीएम मोदी बोले: एक साल का हुआ जीएसटी, ईमानदार लोगों में उत्साह, जानिए 10 अन्य बड़ी बातें
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी