logo-image

LIVE: मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार आएगी तो 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा: राहुल गांधी

मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई पुलिस फायरिंग के एक साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सभा करने वाले हैं।

Updated on: 06 Jun 2018, 03:05 PM

मंदसौर:

मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई पुलिस फायरिंग के एक साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

राहुल गांधी मंदसौर के पिपलियामंडी में 'किसान समृद्धि श्रद्धांजलि सभा' को संबोधित कर रहे हैं, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से किसान नेता पहुंचे हैं।

इसके अलावा राहुल गांधी पिछले साल पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों के परिजन से भी मुलाकात की।

किसान सभा को देखते हुए मंदसौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सभा में कांग्रेस के प्रमुख नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांतिलाल भूरिया, दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हैं।

LIVE UPDATES:

राहुल गांधी ने गोलीकांड के मृतक किसानों के परिजनों को दिया आश्वासन, कहा- जैसे ही यहां कांग्रेस सरकार में आएगी, 10 दिन के अंदर न्याय मिलेगा और जिन लोगों ने किसानों पर गोलियां चलाई हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करके दिखाएंगे।

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को नरेन्द्र मोदी जी ने 30,000 करोड़ रुपया दिया। इतने पैसे से मध्य प्रदेश में किसानों का दो बार कर्जा माफ किया जा सकता है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, जिस दिन मध्य प्रदेश में कांग्रस पार्टी की सरकार आयेगी 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ हो जायेगा।

मोदी जी की सरकार हो या शिवराज जी की सरकार हो, इन सरकारों के दिल में किसानों के लिये थोड़ी सी भी जगह नहीं है। ये सच्चाई है: राहुल गांधी

# राहुल गांधी ने मंदसौर में कहा, एक साल पहले यहां मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानों पर गोली चलाई, किसानों को मारा। आज पूरे देश में किसान अपना हक मांग रहा है, आत्महत्या कर रहा है।

# राहुल गांधी किसान सभा के मंच पर पहुंचे।

# मंदसौर में किसानों के परिजनों को राहुल गांधी ने लगाया गले।

# मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिवार से राहुल गांधी ने की मुलाकात।

# राहुल गांधी मंदसौर पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वागत किया।

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर लगाया गोलीकांड के मृतकों के परिजनों को धमकाने का आरोप।

गौरतलब है कि बीते साल 6 जून को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने गोलीबारी कर दी थी जिसमें छह किसानों की मौत हो गई थी जबकि पुलिस की पिटाई से एक किसान ने दम तोड़ दिया था।

पिपलियामंडी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए 6 किसानों में कन्हैया लाल पाटीदार, सत्यनारायण धांगर, अभिषेक पाटीदार, बबलू, घनश्याम धाकड़ और चिंतामन पाटीदार थे।

और पढ़ें: एमपी में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, एसपी-बीएसपी के बाद छोटे दलों को भी साथ लाने की कोशिश