ग्रेटर नोएडा इमारत हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, अभी 20 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो इमारतें ढहने की घटना में मृतकों की संख्या गुरुवार को बढ़कर नौ हो गई। सुबह मलबे से पांच और शवों को बाहर निकालने से यह आंकड़ा बढ़ा है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो इमारतें ढहने की घटना में मृतकों की संख्या गुरुवार को बढ़कर नौ हो गई। सुबह मलबे से पांच और शवों को बाहर निकालने से यह आंकड़ा बढ़ा है।
एक अधिकारी ने कहा कि शाहबेरी गांव में अभी भी बचाव अभियान जारी है।
एक राहतकर्मी ने एजेंसी को बताया कि पड़ोसियों द्वारा बताई जानकारी के आधार पर अभी भी कम से कम 20 लोग मलबे में फंसे हैं।
छह मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिसमें मैनपुरी की प्रियंका द्विवेदी (26), फैजाबाद के शमशाद (25), रंजीत भिमाली (पश्चिम बंगाल), राज कुमार (50), शिव त्रिवेदी (28) और केवल 14 माह की पंखुरी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: मौत से कुछ घंटों पहले पत्नी से कहा था 'कल लौटूंगा'
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने स्निफर कुत्तों की मदद से किए गए ऑपरेशन के आधार पर कहा कि मलबे के नीचे किसी के जीवित होने की की संभावना कम है, क्योंकि इस घटना को हुए 36 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की राहत राशि की घोषणा की है।
गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी ने पहले ही न्यायिक जांच का आदेश दे दिए हैं।
इस संबंध में दो दर्जन लोगों और चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें बिल्डर गंगा शरण द्विवेदी, ब्रोकर दिनेश और संजीव को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें: शिवसेना हमारे साथ, अविश्वास प्रस्ताव पर मात खाएगा विपक्षः अनंत कुमार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि