logo-image

चारा घोटालाः पेशी के लिए रांची पहुंचे लालू यादव और जगन्नाथ मिश्र, सीबीआई कोर्ट ने जारी किया है समन

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव शुक्रवार सुबह चारा घोटाले मामले में पेशी के लिए रांची पहुंच गए हैं।

Updated on: 09 Jun 2017, 09:00 AM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव शुक्रवार सुबह चारा घोटाले मामले में पेशी के लिए रांची पहुंच गए हैं। लालू यादव केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की एक विशेष अदालत में पेश हुए। इस दौरान उनके साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र भी अदालत में पहुंचे। 

सीबीआई की अदालत द्वारा जारी किए गए समन के बाद लालू अदालत में पेश होने के लिए गुरुवार रात को ही रांची पहुंच गए थे। आज वे विशेष अदालत में पेश हुए।

बता दें कि लालू यादव के ऊपर देवगढ़ निधि से धोखाधड़ी से 95 लाख रुपये निकालने संबंधी एक मामले में विशेष अदालत ने समन जारी किया था। यह समन मई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय के निर्णय को अलग करते हुए जारी किया गया था।

समन में कहा था कि लालू और विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए गए अन्य को अलग अलग मुकदमों का सामना करना होगा। चारा घोटाले के पांच मामलों में एक में लालू को दोषी ठहराया गया है और पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। फिलहाल वे जमानत पर जेल से रिहा हैं।

900 करोड़ रुपये का यह चारा घोटाला 1990 के दशक में उस समय सामने आया था, जब लालू बिहार के मुख्यमंत्री थे। ज्यादातर मामले तत्कालीन क्षेत्र अविभाज्य बिहार के झारखंड में हुए थे।

इसे भी पढ़ेंः गैंगस्टर छोटा शकील का शूटर जुनैद चौधरी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार