logo-image

कर्नाटक: मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे से विवाद की बात सच, कांग्रेस लेगी सही फैसला- कुमारस्वामी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में विभागों के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद की बात को स्वीकार किया है।

Updated on: 08 Jun 2018, 05:06 PM

नई दिल्ली:

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में विभागों के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद की बात को स्वीकार किया है।

हालांकि नव निर्वाचित मुख्यमंत्री ने इस बात पर भरोसा जताया कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की जनता के हक में निर्णय लेगी।

कुमारस्वामी ने कहा, 'हां यह सच है कि पोर्टफोलियो के बंटवारे को लेकर अभी तनाव जारी है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस नेता सही निर्णय लेंगे।'

गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोशन बेग और रामलिंगा रेड्डी को मंत्रिमंडल में जगह न दिए जाने के खिलाफ 7 जून को विरोध प्रदर्शन किया था।

और पढ़ें: कुशवाहा ने कहा, NDA में दरार नहीं, अलग होने की खबर अफवाह

बता दें कि वर्तमान में कांग्रेस को गृह, सिंचाई, स्वास्थ्य, कृषि और महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय समेत 22 विभागों का कार्यभार सौंपा गया वहीं जेडीएस को वित्त और उत्पाद, शिक्षा, परिवहन और सार्वजनिक कार्य विभाग समेत 12 मंत्रालय सौंपा गया है।

बेग और रेड्डी के अलावा कांग्रेस के जिन उम्मीदवारों को कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया उनमें एम बी पाटिल, दिनेश गुंडु राव, एच के पाटिल, श्यामनूर शिवशंकरप्पा, तनवीर सैट, सतीश जरखिहोली, एन ए हैरिस, डॉ सुधाकर, रहीम खान, भ्यर्ती बासावराजु, एस शिवल्ली, ईश्वर खांडरे और एम टी बी नागराज हैं।

और पढ़ें: चीन ने वन चाइना पॉलिसी पर मांगा साथ, भारत बोला, बंद करो CPEC