logo-image

Independence Day 2018ः लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा- हमने गरीब मां को चूल्हे के धुंए से दिलाई आजादी

पीएम मोदी ने मॉनसून सत्र का जिक्र करपते हुए कहा, 'ससंद का यह सत्र सामाजिक न्याय को सर्मपित रहा।'

Updated on: 15 Aug 2018, 08:51 AM

नई दिल्ली:

72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश बदल रहा है। देश पहले के मुकाबले दगुने रफ्तार से विकास कर रहा है। इस दौरान पीएम ने कहा कि पहले रेड टैप की बात होती थी आज रेड कार्पेट की बात होती है। किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि आज हमारे किसान भाई वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर रहे हैं। भारत को विश्व की संस्थाओं में स्थान मिला है। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें कही।

पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें

1. बीते चार साल में देश बदलाव महसूस कर रहा है। देश एक नई चेतना, नया उमंग, नई सिद्धि, नए संकल्प, नए पुरषार्थ के साथ आगे बढ़ रहा है। देश में दफ्तर वही है निर्णय करने वाला बदल रहा है।

2. देश दो गुणा सफ्तार से हाइवे बना रहा है।

3. देश में नए IIT और नए IIM खोले जा रहे हैं।

4. देश में आज स्टार्टअप की बाढ़ आई हुई है।

5. देश आज दो गुणा अन्न का उत्पादन कर रहा है

6. किसान आज वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर रहा है।

7. गरीब मां को चूल्हे के धुंए से आजादी मिली।

8. सिंचाई के बंद प्रोजेक्ट को शुरू किया जा रहा है।