logo-image

गोली चलने की आवाज के बाद बंद लंदन का ऑक्सफर्ड सर्कस स्टेशन खुला

गोली चलने की खबर के बाद लंदन के ऑक्सफर्ड मेट्रो स्टेशन को खाली करा लिया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

Updated on: 25 Nov 2017, 12:37 AM

नई दिल्ली:

गोली चलने की खबर के बाद लंदन के ऑक्सफर्ड मेट्रो स्टेशन को अब खोल दिया गया है। इससे पहले इसे खाली करा लिया गया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी।

ब्रिटिश पुलिस ने कहा, 'लंदन के व्यस्ततम स्टेशन में से एक ऑक्सफर्ड मेट्रो स्टेशन पर हुई घटना पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।'

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट ऑफिसर ने कहा, 'ऑक्सफर्ड सर्कस स्टेशन पर एक घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारी मौके पर हैं. इसके बारे में और जानकारी इकट्ठी की जा रही है।'

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट ने ट्वीट कर कहा है, 'कृपया ऑक्सफर्ड स्ट्रीट औ रिजेंट स्ट्रीट इलाके की तरफ न जाएं। अगर आप इस इलाके में हैं तो किसी विल्डिंग में घुस जाएं और अगले निर्देश तक इंतज़ार करें। ऑक्सफर्ड सर्कस और बॉन्ड स्ट्रीट फिलहाल बंद कर दिया गया है।'

घटना के एक गवाह ने ट्वीट किया, 'एक व्यक्ति बंदूक के साथ ऑक्सफर्ड सर्कस स्टेशन पर दिखाई दिया।'

और पढ़ें: मिस्र में आतंकी हमला, 235 लोगों की मौत, 125 घायल