logo-image

बरखा सिंह बीजेपी में शामिल, कहा किसी लालच में नहीं बल्कि मोदी की नीतियों के कारण बीजेपी में आई

दिल्‍ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष बरखा शुक्‍ला सिंह शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं।

Updated on: 22 Apr 2017, 11:41 PM

highlights

  • दिल्‍ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष बरखा शुक्‍ला सिंह शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं
  • कांग्रेस ने बरखा शुक्ला सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था

New Delhi:

दिल्‍ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष बरखा शुक्‍ला सिंह शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं।

कांग्रेस ने उन्हें शुक्रवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था। इससे एक दिन पहले गुरुवार को बरखा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख अजय माकन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

बरखा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) की महिला इकाई के पद से इस्तीफा देते हुए कहा था, 'राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं।'

सिंह ने कहा कि वह बीजेपी में किसी पद के लालच में नहीं आई हैं, बल्कि उन्हें मोदी सरकार की नीतियां पसंद हैं।

और पढ़ें: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने महिला मोर्चा अध्यक्ष बरखा सिंह को 6 सालों के लिए पार्टी से किया बर्ख़ास्त

शुक्रवार को बरखा को 6 साल के लिए कांग्रेस से निकाल दिया गया था। बरखा ने गुरुवार को कहा था, 'मैं पार्टी (कांग्रेस) की सच्ची सैनिक हूं। छोड़कर नहीं जाऊंगी, पार्टी में रहकर लड़ाई लड़ूंगी। अजय माकन ने मेरे साथ बदसलूकी की। शिकायत पर राहुल गांधी ने कोई एक्शन नहीं लिया। राहुल की लीडरशिप में कांग्रेस ने महिलाओं का इस्तेमाल सिर्फ वोट बटोरने के लिए किया।'

बरखा ने कहा कि मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी जब पीएम बने उस वक्त मैं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष थी। उस वक्त जो महिलाएं मेरे पास आती थीं, उसमें ज्यादातर मुस्लिम महिलाएं होती थीं।

तब मैंने मोदी जी को लिखा था कि आप बहुमत से आए हैं, इसलिए ट्रिपल तलाक के मुद्दे को उठाइए। लेकिन कांग्रेस ने मुझसे कहा कि यह हमारा मुद्दा नहीं है इसे छोड़ दीजिए वरना हम आपको पार्टी से निकाल देंगे।

एमसीडी चुनाव से ऐन पहले दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अरविंदर लवली के बाद बरखा का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रविवार यानी 23 अप्रैल को एमसीडी के 272 वार्डों के लिए मतदान होने जा रहा है।

और पढ़ें: कांग्रेस की नैया कौन लगाएगा पार, क्या विवादों ने पार्टी को पहले ही रेस से बाहर कर दिया है?