Dry Days in 2020 : पार्टी की तैयारी करने से पहले देख लें 2020 की ड्राईडे लिस्ट (Dry Day List 2020)
नए साल के नए कैलेंडर में ड्राइडे भी आने वाला है (List of Dry Days 2020). ड्राई डे (Dry Day) भारत के अधिकांश राज्यों में प्रमुख त्योहारों या राष्ट्रीय अवकाश के दिन होता है. आइए देखते हैं साल 2020 में पड़ने वाले ड्राई डे की सूची.
नई दिल्ली:
साल 2019 जाने वाला है. नया साल 2020 नई चीजों को लेकर हमारे जीवन में आने वाला है. नए साल के नए कैलेंडर में ड्राइडे भी आने वाला है (List of Dry Days 2020). ड्राई डे (Dry Day) भारत के अधिकांश राज्यों में प्रमुख त्योहारों या राष्ट्रीय अवकाश के दिन होता है. इस दिन राज्य सरकारें लोगों की धार्मिक या देशभक्ति की भावनाओं का सम्मान करने के लिए उस दिन ड्राई डे (Dry Day) घोषित करती हैं. भारत के अल्कोहल कानून के मुताबिक आबकारी विभाग हर साल ड्राइ-डे की सूची जारी करता है.
हर साल की तरह इस साल भी कई ऐसे दिन आएंगे जब शराब की दुकानें बंद रहेंगी. ऐसे में ड्राइडे की लिस्ट उनके पास होना जरूरी है जो पार्टी के शौकीन हैं. इसीलिए आज हम आपको 2020 में होने वाले ड्राइडे के बारे में जानकारी दे रहे हैं.
ड्राईडे की तारीख | त्योहार का नाम |
15 जनवरी 2020 | मकर संक्रांति |
26 जनवरी 2020 | गणतंत्र दिवस |
30 जनवरी 2020 | महात्मा गांधी की पुण्यतिथि |
10 फरवरी 2020 | स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती |
21 फरवरी 2020 | महाशिवरात्री |
10 मार्च 2020 | होली |
2 अप्रैल 2020 | रामनवमी |
6 अप्रैल 2020 | महावीर जयंती |
10 अप्रैल 2020 | गुड फ्राइडे |
1 मई 2020 | महाराष्ट्र डे |
7 मई 2020 | बुद्ध पूर्णिमा |
24 मई 2020 | ईद उल-फ़ित्र |
31 जुलाई 2020 | ईद उल अजहा |
11 अगस्त 2020 | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी |
15 अगस्त 2020 | स्वतंत्रता दिवस |
30 अगस्त 2020 | मुहर्रम |
2 अक्टूबर 2020 | गांधी जयंती |
25 अक्टूबर 2020 | विजयादशमी/दशहरा |
30 अक्टूबर 2020 | मीलाद उन-नबी |
14 नवंबर 2020 | दीवाली |
30 नवंबर 2020 | गुरू नानक जयंती |
25 दिसंबर 2020 | क्रिसमस |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें