मोहर्रम पर ट्वीट कर ट्रोल हो गए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने टि्वटर पर लिखा, सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को मोहर्रम के पावन अवसर पर हमारी सलाम. यही उन्होंने बड़ी गलती कर दी
नई दिल्ली:
मोहर्रम पर एक ट्वीट करके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह टि्वटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल दिग्विजय सिंह ने टि्वटर पर लिखा, "सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को मोहर्रम के पावन अवसर पर हमारी सलाम." यही उन्होंने गलती कर दी. मोहर्रम को पावन अवसर बता दिया. इसके बाद से टि्वटर पर ट्रोल होते उन्हें देर नहीं लगी. यहां तक कि बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भी दिग्विजय सिंह को मोहर्रम पर इस तरह का शुभकामना संदेश देने पर आड़े हाथों लिया है. शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को इतना तो पता ही होगा कि मोहर्रम का त्योहार पावन नहीं हो सकता.
सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को मुहर्रम के पावन अवसर पर हमारी सलाम।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 10, 2019
श्री @digvijaya_28 जी, आज दुख का दिन है।
— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) September 10, 2019
इतना भी नहीं मालूम आपको दिग्विजय जी। https://t.co/8IeqRd1kvc
एक यूजर ने लिखा, वाह! कमाल हो गया.. शिया मुसलमानों की प्रायश्चित का दिन को ख़ुशी की मौका और पावन अवसर बताकर दिग्गी राजा ने कांग्रेस पार्टी को और 3 फुट नीचे दफना दिया है. क्या troll किया है मुसलमानों का? एक महिला यूजर ने लिखा, यह हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज मुसलमान भाइयों के लिए मातम का दिन है और यह क्या कह रहे हैं ?
एक अन्य यूजर ने लिखा, शहीद दिवस को राजाजी आप पावन अवसर कैसे लिख सकते हो? एक अन्य यूजर ने लिखा, दिग्विजय जी आप किसी से पूछ ही लेते कि मोहर्रम की मुबारकबाद नहीं दी जाती.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें