logo-image

दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से प्याज की आपूर्ति के लिए की ये मांग

दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से प्याज की आपूर्ति के लिए की ये मांग

Updated on: 17 Oct 2019, 09:04 PM

highlights

  • इमरान हुसैन ने राम विलास पासवान को लिखा पत्र
  • दिल्ली में प्याज की आपूर्ति के लिए लिखा पत्र
  • दिल्ली में अगले 10 दिनों 10 ट्रक प्याज की मांग की

नई दिल्‍ली:

दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली में प्याज की आपूर्ति के लिए केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान को चिट्ठी लिखी है. इमरान हुसैन ने अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से 10 दिनों के भीतर 10 ट्रक प्याज दिल्ली के लिए उपलब्ध करवाने की मांग की है. दिल्ली में बढ़ते प्याज के दामों को आम जनता के लिए दिल्ली सरकार लगातार प्याज की आपूर्ति करने की कोशिश में लगी हुई है. दिल्ली में मौजूदा समय में प्याज का खुदरा मूल्य 50 रुपये के पार है जबकि दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के लिए 23.90 रुपये में प्याज मुहैय्या करवा रही है.                                                                                                                                                       

यह भी पढ़ें-दिल्ली में इस बार CNG वाहन भी ऑड-ईवन के दायरे में दो-पहिया वाहन बाहर : अरविंद केजरीवाल

इसके पहले 28 सितंबर से दिल्ली सरकार ने दिल्ली वासियों के लिए 23.90 रुपये किलो के भाव पर प्याज (Onion) मुहैय्या करवाई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉफ्रेंस करके दिल्ली वासियों के लिए ये खुशखबरी दी थी कि 28 सितंबर से दिल्ली में प्याज सिर्फ 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से प्याज बेचा जाएगा. इसके पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने देश में बढ़े हुए प्याज के दामों पर नाराजगी जताई थी. केजरीवाल ने कहा था कि देश में प्याज बहुत महंगा हो गया है. मौजूदा समय दिल्ली में 70 रु. से 80 रु. प्रति किलोग्राम के रेट से प्याज बिक रहा है.

यह भी पढ़ें- INX Media Case: पी चिदंबरम के खिलाफ ED की याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता को प्याज के बढ़ते हुए दामों से निजात दिलाने के लिए सस्ते दामों पर बेचने का फैसला किया है. दिल्ली सरकार ने इसके लिए 400 राशन की दुकानों पर यह सुविधा मुहैया कराया है. दिल्ली की जनता को सस्ते प्याज देने के लिए दिल्ली सरकार केंद्र सरकार से एक लाख टन प्याज खरीदेगी. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हम केंद्र सरकार से 15.60 प्रतिकिलो के दाम पर प्याज खरीद रहे हैं. केजरीवाल ने आगे कहा था कि दिल्ली में सस्ता प्याज बेचने के लिए हमने 70 मोबाइल वैन भी लगाई हुई है.

यह भी पढ़ें- पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामला: नीरव मोदी की हिरासत 11 नवंबर तक बढ़ाई गई