logo-image

PHOTO: हैवलॉक द्वीप से सभी 2,376 पर्यटकों को निकाला गया

नौसेना और वायुसेना ने शुक्रवार को अंडमान-निकोबार के दो द्वीप हेवलॉक और नील पर भारी बारिश व तूफान के कारण फंसे 2 हजार से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है।

Updated on: 10 Dec 2016, 10:11 AM

नई दिल्ली:

नौसेना और वायुसेना ने शुक्रवार को अंडमान-निकोबार के दो द्वीप हेवलॉक और नील पर भारी बारिश व तूफान के कारण फंसे 2 हजार से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है। अधिकारियों ने कहा, '7 जहाजों और 6 हेलिकॉप्टर की मदद से 2,376 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। जिसमें कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।'

रात में भी चला रेस्क्यू ऑपरेशन
रात में भी चला रेस्क्यू ऑपरेशन

आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सभी को पोर्ट ब्लेयर लाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पोर्ट ब्लेयर में पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है।

जहाज में सवाल होते लोग
जहाज में सवाल होते लोग

उप राज्यपाल जगदीश मुखी ने कहा, 'किसी भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 5 तारीख से अंडमान-निकोबार में भारी बारिश हो रही है। जिसके बाद से हैवलॉक द्वीप पर घूमने आए पर्यटक फंसे थे। खराब मौसम की वजह से राहत और बचाव कार्य में भी देरी हो रही थी।

नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन
नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन

शुक्रवार सुबह जैसे ही मौसम साफ हुआ तो नौसेना, तटरक्षक बल, वायु सेना और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। इस बीच, मौसम विभाग ने पोर्ट ब्लेयर से 250 किलोमीटर पश्चिम उत्तर पश्चिम में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'वर्धा' के और तेज होने की आशंका व्यक्त की है।