फिल्मों में विलेन नजर आने वाले जीतू वर्मा पर हमला, आंख गंभीर रूप से घायल
हाल ही में रिलीज हुई 'रंगून' फिल्म में नजर आये अभिनेता जीतू वर्मा पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।
नई दिल्ली:
हाल ही में रिलीज हुई 'रंगून' फिल्म में नजर आये अभिनेता जीतू वर्मा पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में जीतू की आंख पर गंभीर चोट आई है, आशंका है कि रोशनी जा सकती है। बता दें कि जीतू राजस्थान के जयपुर से माउंट आबू जाते वक्त गुंडों के हमले का शिकार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें वाडाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़ें: ऑस्कर विजेता एआर रहमान करेंगे श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का गाना कंपोज
बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाने वाले जीतू अपनी कार से चित्तौड़गढ़ एक फैमिली फंक्शन के लिए जा रहे थे। कार के जगंल के रास्ते से गुजरने के दौरान स्थानीय लोगों ने अचानक ही कार पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। पत्थर के हमलों से बचने के लिए ड्राइवर ने कार तेजी से भगाने की कोशिश की मगर फिर भी पथराव नहीं रूका।
पत्थरबाजी के दौरान उनकी कार का शीशा टूट गया और एक पत्थर उनकी आंख पर जाकर लगा। इस समय जीतू की आंख की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें: फिल्लौरी के फर्स्ट डे कलेक्शन को पीछे छोड़ा 'नाम शबाना' ने
राजस्थान में कलाकारों पर हमला पहली घटना नहीं है। इससे पहले करणी सेना ने फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर तोड़फोड़ कर निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट की थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें