उपेन्द्र कुशवाहा का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- बिहार में अपराधियों के मन से भय निकल गया
केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर बिहार में कानून एवं व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि अपराधियों के मन से शासन, प्रशासन के प्रति भय निकल गया है।
पटना:
केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर बिहार में कानून एवं व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में अराजकता फैली है और अपराधियों के मन से शासन, प्रशासन के प्रति भय निकल गया है। हाजीपुर में पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी संजीव श्रीवास्तव की हत्या के बाद मंगलवार को पीड़ित परिवार से यहां मिलने पहुंचे कुशवाहा ने इस घटना की निंदा करते हुए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल में शामिल रालोसपा के अध्यक्ष ने कहा, 'बिहार में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं शासन, प्रशासन के लिए चुनौती जैसी हैं। राज्य में अपराधियों के मन से शासन के प्रति भय निकल गया है। ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री को भी संज्ञान लेना चाहिए।'
उल्लेखनीय है कि वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने नगर परिषद के पूर्व वार्ड प्रत्याशी संजीव कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
और पढ़ें : फिर शर्मसार हुआ बिहार, भोजपुर के बाद अररिया में नाबालिग लड़की का सिर मुंडवाकर निर्वस्त्र घुमाया
गौरतलब है कि इसके पहले भी कुशवाहा बिहार की कानून एवं व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन इस पेड़ की पूजा करने से हर मनोकामना होती है पूरी
-
Aaj Ka Panchang 19 April 2024: क्या है 19 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म में क्या हैं दूसरी शादी के नियम, जानें इजाजत है या नहीं
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति